पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ... तो सुविधाघर ही बंद कर दिया रेलवे ने

... तो सुविधाघर ही बंद कर दिया रेलवे ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड पर स्थित सुविधाघर को जाली लगाकर किया गया बंद, रेलवे की ओर से चल रहा है सफाई अभियान

भास्करन्यूज | आबूरोड

देशभरमें चल रहे स्वच्छता सप्ताह के तहत रेलवे की ओर से भी जोर शोर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भी साफ सफाई की जा रही है, लेकिन अधिकारी इस अभियान के बहाने सुविधाओं को ही बंद कर रहे हैं। स्टेशन के बाहर टैक्सी स्टैंड पर रेलवे का सुविधाघर है। रेलवे ने यहां सफाई पर ध्यान देने के बजाय इसे सुविधाघर पर जाली लगाकर इसे ही बंद कर दिया है।

जिम्मेदारी से बचने का काम

^शहरके रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 60 से अधिक रेले आती हैं। माउट आबू अंबाजी पर्यटन स्थल होने के कारण देश विदेश से लोग यहा आते हैं। रेलवे ने सफाई नही करके और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इसे बंद कर दिया है। -भीमाराम,चालक,आबूरोड

करनाचाहिए शुरू

^यहसुविधाघर रेलवे स्टेशन से बाहर है। आम व्यक्ति हर बार प्लेटफार्म टिकट लेकर स्टेशन पर पर तो जाएगा नहीं। ऐसे में इसे बंद कर देना गलत है। रेलवे को चाहिए वह इसकी साफ सफाई कर इसे शुरु करे। -खेताराम,टैक्सीचालक,आबूपर्वत

हो रही है परेशानी

^रेलवेने सफाई पर ध्यान देने के बजाय, सुविधाघर को ही बंद कर दिया है। यह गलत है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इस सुविधाघर में पिछले कई महिनों से सफाई नहीं हुई है। -जितेन्द्रकुमार, आबूरोड

सालभर हो सफाई

^रेलवेको चाहिए वह सालभर साफ सफाई पर ध्यान दे। यह तो सभी की सामूहिक जिम्मेदारी का विषय है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने की बजाय सुविधाघर को ही बंद कर देना गलत है। -राजसिंह,टेक्सीचालक, आबूरोड