रावण दहन के टेंडर का किया विरोध
आबूरोड| शहरमें रावण दहन को लेकर पालिका द्वारा निकाले टेंडरों का भाजपा पार्षदों ने विरोध किया। सोमवार शाम पालिका पहुंचे एसडीएम को भाजपा के कुछ पार्षदों ने पालिका की ओर से खोले जा रहे टेंडरों का विरोध किया और कहा कि उपाध्यक्ष को इसके अधिकार नहीं है। भाजपा के पार्षदो ने पालिका उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में आहुत बैठक की वैधानिकता पर ही प्रश्र चिन्ह लगा कर इस टेंडर को निरस्त करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया।