24 घंटे में पकड़े 23 सांप
आबूरोड| स्नेकलवर्स ग्रुप ने चौबीस घंटों में विभिन्न प्रजाति के तेईस सांपों को पकड़ा। स्नेक लवर्स ग्रुप के अध्यक्ष अशोक शाक्य ने बताया कि गत चौबीस घंटे में इस वर्ष के सबसे अधिक सांप पकड़े गए। जिनमें 11 कोबरा, 4 करेत, 2 रसल वायपर, 2 ट्रिक्केट 4 धमण पकड़े गए। ग्रुप के उपाध्यक्ष नरेश बैरवा, सदस्य नितिन बारिया, अनिल राणा ने इन सांपों को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।