पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में पति पत्नी की मौत, डेढ़ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई

हादसे में पति-पत्नी की मौत, डेढ़ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| समीपवर्तीओर गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की शाम एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पति-प|ी की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना के अनुसार हीरापुरा सांतपुर निवासी उदाराम अपनी प|ी राधा के साथ डेरना मंदिर से दर्शन कर बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर एक कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों पति-प|ी घायल घायल हो गए तथा कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं उनकी डेढ़ साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित किया। मृतक उदाराम के जेब से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की गई तथा उनके परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों वाहनां को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू करवाया।

साथ ही अस्पताल पहुंच कर शवों का पंचनामा बनाने के बाद उन्हें मोर्चरी में रखवाया।