राजपूत महासभा की बैठक कल
सिरोही. रावणाराजपूत महासभा तहसील आबूरोड की बैठक रविवार को समाज के सभा भवन डेरना गांव में होगी। महासभा के मीडिया प्रभारी प्रभुराज सिंह ने बताया कि आबूरोड तहसील की नई कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसमें समाज के विकास, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर चर्चा होगी। सिरोही जिला कार्यकारिणी के सदस्य और आबूरोड तहसील के समस्त रावणा राजपूत भाग लेंगे।