पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत अभियान के तहत मावल गांव में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही एवं डूंगरपुर की ओर से स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को आबूरोड ब्लॉक के मावल ग्राम पंचायत के मुख्यमार्ग को ग्राम पंचायत स्टाफ, जनप्रतिनिधियों, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं ग्राम वासियों के सहयोग से सफाई कर मावल के जनमानस को अपना गांव, घर-आंगन को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके सरपंच सरोजबाला, प्रधानाध्यापिका सुनीता भडाना, पंचायत प्रसार अधिकारी वीरेंद्र व्यास, वार्ड पंच ममता देवी, फूलीबाई, लखमाराम, सूरजीबाई दीताभाई, मंडल महामंत्री पिन्टू अग्रवाल, लिपिक पूनम, रोजगार सहायक लीलावतसिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर के एसएल. सालवी एवं आशा सहयोगिनी ज्योतिदेवी, एएनएम बवीता, रोस जैनेट आयुर्वेद विभाग से खुशालसिंह , प्रेरक नारायणलाल, अरूणा ने स्कूल के मुख्य मार्ग पर सफाई श्रमदान का कार्य कर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया।

आबूरोड. मावलगांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई कार्य किया गया।