पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्माकुमारी संस्थान में नारी शक्ति पर शुरू हुआ राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, उद्घाटन आज

ब्रह्माकुमारी संस्थान में नारी शक्ति पर शुरू हुआ राष्ट्रीय महिला सम्मेलन, उद्घाटन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"राष्ट्रीय महिला सम्मेलन से महिलाओं को मिलेगी प्रेरणा’

सम्मेलन

महिलाओंके सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का स्वागत समारोह के रूप में आगाज हुआ। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को सवेरे दस बजे होगा।

स्वागत सत्र में नेपाल की महिला विकास संघ की अध्यक्ष मधुराणा, महिला प्रभाग की अध्यक्ष बीके चक्रधारी केशोद गुजरात के विधायक अरविंद भाई लडानी, ज्ञान सरोवर की निदेशिका की डॉ. निर्मला तथा संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय मौजूद थे। स्वागत सत्र में आए अतिथियों ने इस सम्मेलन की सार्थकता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में महिलाओं में आत्म सम्मान और आंतरिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरणा मिलेगी। ब्रह्माकुमारी दुनिया की पहली ऐसी संस्था है, जिसका संचालन महिलाएं करती है। साथ ही पिछले 79 वर्षों से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का महान कार्य कर रही हैं। यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा, जिसमें महिलाओं के जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा होगी। सम्मेलन में भारत नेपाल से करीब चार हजार से भी ज्यादा महिलाएं भाग ले रही हैं।

आबराूड. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करतीं अतिथि।