- Hindi News
- काला दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे कांग्रेसी
काला दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे कांग्रेसी
आबूरोड| जिलामुख्यालय पर शनिवार को आयोजित काला दिवस कार्यक्रम में आबूरोड शहर से भी कांग्रेसी भी शामिल होंगे। नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने बताया कि भाजपा सरकार की विफलता को लेकर शनिवार दोपहर सिरोही में होने वाले प्रदर्शन के लिए नगर कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष यासिफपठान को प्रभारी एवं सेवादल के लिए अध्यक्ष सुरेन्द्र छावड़ा एवं अल्पसंख्यक पदाधिकारियों की भागीदारी के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सईद पठान को प्रभारी नियुक्त किया गया है। शनिवार सवेरे 10 बजे दर्जनों वाहन से शहरभर के कार्यकर्ता सिरोही के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।