बैंकिंग सिस्टम की दी जानकारी
आबूरोड. राजकीयमहाविद्यालय में शुक्रवार को युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में ‘बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक जयदीप शर्मा ने बैंक खाते खोलने, एटीएम सुविधा, बीमा योजना समेत बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।