एबीवीपी नगर कार्यकारिणी गठित
आबूरोड. अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद नगर शाखा की बैठक गुरुवार को परिषद कार्यालय में हुई। बैठक में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा हुई। परिषद के जिला संयोजक गोविंद परमार के अनुसार बनवारीलाल ओझा को नगर अध्यक्ष, संदीप चौधरी और निशांत अग्रवाल को उपाध्यक्ष, पुनीत रावल को नगर मंत्री, जयेश खोरवाल, हेमंत परमार, विजयसिंह और जिज्ञासा शर्मा को सह नगरमंत्री बनाया गया है।