पेज 15 के शेष...
कांग्रेसके पार्षदों ने नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक में ही घोटाले की फाइल मंगवाने के लिए दबाव बनाया तो भाजपाई बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। इससे यह साबित होता है कि उनके पार्षद भी घोटाले में शामिल है, अन्यथा फाइल बोर्ड के समक्ष रखी जाती। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के भाजपा राज में बेरोजगार, महिलाएं, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कि थाने में आत्महत्या को महिलाएं मजबूर है, दुष्कर्म, दिनदहाड़े चोरियां, हत्या और लूट की बढ़ती वारदातों से आमजन में भयभीत है। कांग्रेस प्रदेश सचिव रंजू रामावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार का सपना दिखानी वाली वसुंधरा सरकार में प्रदर्शन कर रोजगार मांग रहे विद्यार्थी मित्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के पक्ष में रिजल्ट आने के डर से चुनाव परिणाम पर जानबूझकर रोक लगवाई।
पुलिसने वांछित...
सुरागदेने पर 10 हजार का इनाम : इसप्रकरण को लेकर मोहनलाल मीणा की ओर से हाईकोर्ट में डीबी सिविल रिट याचिका पेश होने के बाद जन सहयोगी मूपाराम माली की ओर से 22 अप्रैल 2014 को भगवैया आरोपी की सूचना देने वालों को एक हजार नकद देने की घोषणा जारी करवाई गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किए, लेकिन फिर भी इनकी कहीं पर कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस ने इनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
ग्रामीणोंने अपने...
इसकेबाद भूजेला के ग्रामीणों ने शनिवार को अपने स्तर पर भूमाफियाओं द्वारा बनाई गई सड़क की खुदाई कर पाल बना कर तालाब में पानी की आवक के लिए रास्ता साफ किया।
पहलेभी ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन : भूजेलाके ग्रामीणों ने पूर्व में तहसीलदार पिंडवाड़ा को ज्ञापन देकर भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर अनशन करने की चेतावनी दी थी। ग्रामीणों ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया था कि भूमाफियाओं ने 13 नवंबर को तालाब में पानी की आवक को रोक कर मिट्टी डाल कर सड़क बना दी तथा पानी की आवक को रोका गया है। तालाब वीरान हालात में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तालाबपूजन में भी होगी समस्या : सरपंचकालूराम जणवा ने बताया कि भूजेला में एक मात्र तलाब है, जिसका महिलाएं तालाब पूजन करती है। परंपरा के अन