पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य तथा प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ विषय पर रैली, जागरूकता कार्यक्रम, बैकिंग मेला, प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को मावल गांव में किया गया।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने बताया कि रैली का शुभारंभ सरपंच सरोजबाला, उपसरपंच मुकेशसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी वीरेंद्र व्यास, एलएस लक्ष्मीदेवी, पिंटू अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मावल गांव की प्रमुख गलियों से गुजरती हुई स्वच्छता, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश देते हुए पुन: पंचायत परिसर कार्यक्रम स्थल पहुंच कर आमसभा मे परिवर्तित हुई। इस मौके एडीपीसी सर्व शिक्षा अभियान कांतिलाल खत्री ने घटते हुए लिंगानुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी के जन्म पर खुशियां मनाते हुए उसे अच्छी परवरिश शिक्षा देने की जरूरत हैं। सरपंच सरोजबाला, क्षेत्रीय प्रबंधक आरएमजीबी एएस चारण, उप सरपंच मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल, जन चेतना संस्थान की निदेशक रिचा, एजुकेट गर्ल्स के ब्लॉक फील्ड अधिकारी हंसाराम सोलंकी, जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन चांदू खां आरएमजीबी के शाखा प्रबंधक मांगीलाल मोबारसा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डूंगरपुर एसएल सालवी ने स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी।

मौखिक प्रश्नोतरी बनी आकर्षण का केंद्र

ग्रामीणोंके बीच प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इसमें उपरोक्त विषय पर सवाल पूछे गए, जिसमें सही जवाब देने वाले 10 प्रतिभागी विजेताओं को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सिरोही की ओर से पुरस्कार दिए गए।

बैकिंगमेले का आयोजन

राजस्थानमरूधरा ग्रामीण बैंक सांतपुर आबूरोड के बैंक मित्र गोविंद प्रजापत एवं उनकी टीम की ओर से मावल ग्रामवासियों के प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 159 खाते खोले गए।

आबूरोड. मावलगांव में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।