खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
आबूरोड. नेहरू युवा केंद्र सिरोही के तत्वाधान में मोरडू के युवा मंडल की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके कब्बडी, दौड़, लंबी कूद समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच सोमाराम की ओर से किया गया। इस मौके मथुरादास राजपुरोहित, गणेश बंजारा, भंवर लाल, संतोष गरासिया, भोजराज वागाराम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।