- Hindi News
- आत्मरक्षा के लिए जरूरी है कराटे सीखना : फादर
आत्मरक्षा के लिए जरूरी है कराटे सीखना : फादर
जिलेभर के सीबीएसई स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ी ले रहे भाग
भास्करन्यूज.आबूरोड
शहरके सेंट एंसलम स्कूल में आयोजित 5वीं जिला स्तरीय कराटे टूर्नामेंट के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए फादर साइमन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं सामने आती है और प्रतियोगियों का उत्साह बना रहता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए। इससे पूर्व जिला कराटे ऐसोशियेशन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ फादर साइमन, जिला सचिव आरएस राजपूत जिला अध्यक्ष महेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद सभी प्रतियोगियों को शपथ दिलाई गई। खेल प्रभारी जिला सचिव आरएस राजपूत ने प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की सभी सीबीएसई स्कूलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को शाम 4 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता में चुने हुए खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
आबूरोड. 5वीं जिला स्तरीय कराटे टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।