पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महानिदेशक तिवारी ने किया चंद्रावती का अवलोकन

महानिदेशक तिवारी ने किया चंद्रावती का अवलोकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय पुरातत्व विभाग के उत्खनन महानिदेशक राजेश तिवारी ने ऐतिहासिक चंद्रावती नगरी की ली जानकारी

भास्करन्यूज | आबूरोड

भारतीय पुरातत्व विभाग के उत्खनन महानिदेशक राजेश तिवारी ने शनिवार दोपहर ऐतिहासिक चंद्रावती नगरी का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय के पीछे स्थित किले के अवशेष के साथ ही इस क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करवाए जा रहे उत्खनन कार्य की जानकारी ली। खनन कार्य में लगे प्रोफेसर जीवन खरकवाल ने खुदाई के संबंध में अबतक की गई प्रगति इसमें निकले अवशेषों के बारे में बताया तथा इस क्षेत्र में आने वाले कई सालों तक उत्खनन कराए जाने की आवश्यकता जाहिर की। महानिदेशक ने वर्तमान में उत्खनन किए जा रहे स्थानों पर और अधिक ध्यान देकर कार्य को विस्तार दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने इसकी प्रशंसा करते हुए कार्य का ओर विस्तार करने के लिए राज्य स्तर पर कार्रवाई कर गति दिए जाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान पुरातत्व विभाग के उत्खनन अधीक्षक विनित गोधल, वरिष्ठ प्रारूपकार रजनीकांत वर्मा, जगदीशचंद्र नारायण पालीवाल मौजूद थे।

आबूरोड. चंद्रावती नगरी का पुरातत्व विभाग के उत्खनन महानिदेशक ने अवलोकन कर जानकारी ली।