पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहब्बतनगर में नेत्र जांच शिविर आज

मोहब्बतनगर में नेत्र जांच शिविर आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निकटवर्ती मोहब्बतनगर गांव स्थित लहरीबाई चंदूलाल परमार उच्च प्राथमिक स्कूल में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर माउंट आबू, पीसी परमार फाउंडेशन, ग्लोबल आई केयर सेंटर तलहटी एवं उंडार्प संस्था पुणे तथा जिला अंधता निवारण समिति सिरोही की ओर से आयोजित शिविर में आंखों की जांच और बिना टांके आंख का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के साथ किया जाएगा। शिविर का समय सवेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। पीसी परमार फाउंडेशन के पीए देवरे ने बताया कि शिविर में ग्लोबल हॉस्पिटल के अनुभवी नेत्र सर्जन डॉ. सुधीरसिंह, डॉ वीके शर्मा, डॉ. सीमा लाड, डॉ.वीसी भटनागर, डॉ. अमित मोहन और उनकी टीम अपनी सेवाएं देंगे। ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को उसी दिन ग्लोबल आई केयर सेंटर आबूरोड तलहटी पहुंचाया जाएगा।