पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण

छात्रों ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों ने किया दर्शनीय स्थलों का भ्रमण

शिवगंज|राजकीयमहाविद्यालय युवा विकास केंद्र के विद्यार्थियों ने शनिवार को आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के तहत दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों का दल युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ. रवि शर्मा के नेतृत्व में सर्व प्रथम आबूरोड तलेटी पर स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचा, वहां पर एशिया में प्रथम सोलर प्लांट का बारीकी से अवलोकन किया। करीब 55 एकड़ जमीन में स्थापित इस प्लांट के प्रतिदिन 24 मेगावट बिजली का उत्पादन किया जाएगा एवं परवलय आकार के अवशोषक पर लगे सेंसर से सौर ऊर्जा का अधिकतम प्रयोग किया जा सकेगा। इसके बाद मानपुर स्थित प्राचीन ऋषिकेश मंदिर में दर्शन किए एवं मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। साथ ही परमार वंश की राजधानी रही चंद्रावती नगरी का भी अवलोकन किया।

जहां खुदाई में प्राप्त हुए अवशेषों का बारीकी से अध्ययन किया। पुरातत्व विशेषज्ञ प्रो. जीवन खरकवाल, शोधार्थी रोहित मेनारिया ने विद्यार्थियों को चंद्रावती नगरी के इतिहास की जानकारी दी।