भावुक हो गया पूरा परिवार
पायल बोली- ससुरजी का सपना हुआ पूरा
अलग-अलग गुट में पहुंचे मतदान करने
शिवगंज | पंचायतसमिति में प्रधान पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस के जीवाराम आर्य एवं भाजपा के प्रताप परमार ने नामांकन भरे गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट और भाजपा को 5 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस के जीवाराम आर्य 5 वोटों से विजेता घोषित किए गए। सबसे पहले तीन बजे कांग्रेस समर्पित 10 सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद पौने चार बजे भाजपा समर्पित 4 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रताप परमार ने शाम करीब चार बजे अकेले आकर मतदान किया। चुनाव परिणाम के बाद नव निर्वाचित प्रधान जीवाराम आर्य के मतदान केंद्र से बाहर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका साफा माल्यार्पण से स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, पालडीएम थानाधिकारी रामसिंह पूनिया, नायब तहसीलदार माधाराम मीणा, विकास अधिकारी, जोयला सरपंच छगनसिंह देवड़ा, रोवाड़ा पूर्व सरपंच मगाराम, मोतीसिंह, आलपा सरपंच रताराम देवासी, छैलसिंह, कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष पुखराज परिहार आदि उपस्थित थे।
खुद पहली बार राजनीति में आई, ससुर स्व: विनोद परसरामपुरिया भाजपा जिलाध्यक्ष थे जबकि पति अरुण परसरामपुरिया भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष हैं।
नाम : पायलपरसरामपुरिया
पति: अरुणपरसरामपुरिया
उम्र: 29वर्ष
शिक्षा: ग्रेजुएशन(हरियाणा से)
निवास: आबूरोड
मूलनिवासी : जयपुर
पीहर: एलनाबाद,हरियाणा
पिता: सुरेशबंसल
परिवार: संयुक्तपरिवार है। पति अरुण परसरामपुरिया और एक बेटे के साथ परिवार में सास, देवर रवि परसरामपुरिया, देवरानी ज्योति उनका एक बेटा साथ-साथ रहते हैं।
भाजपा का कहलाएगा बोर्ड
^संवैधानिकतौर पर पंचायत समिति का बोर्ड भाजपा का ही कहलाएगा। भले प्रधान निर्दलीय हो, लेकिन बहुमत भाजपा का है इसलिए बोर्ड भी भाजपा का ही रहेगा। -ओपीविश्नोई, रिटर्निंग ऑफिसर, सिरोही
भाजपा से समर्थित रहेगा बोर्ड
^पार्टीने प्रधान के टिकट वितरण में हमारी सेवा का नजर अंदाज करके मात्र 15 दिन पहले पार्टी से जुड़े व्यक्ति को टिकट दिया। इसलिए नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। हम लंबे समय से पार्टी से जुड़े है और रहेंगे। -प्रज्ञाकंवर, प्रधान, सिरोही
सिरोही | भाजपाटिकट पर चुनाव जीतकर आने वाली प्रज्ञा कंवर द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़कर प्रधान बनने के पीछे नाराजगी का कारण समर्पित कार्यकर्ता को प्रधान का टिकट नहीं देना है। प्रज्ञा कंवर ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है। बावजूद इसके पार्टी ने मात्र 15-20 दिन पहले भाजपा में आने वाले को प्रधान का टिकट दिया। इससे नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। उन्होंने बताया कि वे पार्टी की वफादार सिपाही है और भविष्य में भी रहेगी। यह बोर्ड भाजपा समर्थित बोर्ड रहेगा। इधर, संवैधानिक तौर पर माने तो सिरोही पंचायत समिति का बोर्ड भाजपा का ही कहलाएगा, भले प्रधान निर्दलीय हो।
गांवों के विकास को प्राथमिकता: आर्य
नवनिर्वाचित प्रधान जीवाराम आर्य वर्तमान में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष है एवं वर्ष 2005-09 में पंचायत समिति के सदस्य भी रह चुके है। 42 वर्षीय आर्य की शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 वीं उर्त्तीण है। आर्य ने बताया कि वे गांवों के विकास को प्राथमिकता देंगे। गांवों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
शिवगंज. प्रधान पद की शपथ दिलाते एवं प्रमाण पत्र देते एसडीएम।
रेवदर. शपथ लेते नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य।