- Hindi News
- शिविर में 490 मरीजों के आंखों की हुई जांच
शिविर में 490 मरीजों के आंखों की हुई जांच
शिविर में 490 मरीजों के आंखों की हुई जांच
भास्कर न्यूज | सिरोही
मोहब्बतनगरस्थित लहरीबाई चंदूलाल परमार राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में रविवार को ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड और पीसी परमार फाउंडेशन पुणे के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। संस्था सचिव बीके देवरे ने बताया कि शिविर में 490 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें से 295 मरीजों को चश्मे दिए गए, जबकि 55 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। फाउंडेशन के सहयोगी खीमसिंह देवड़ा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों को शिविर समाप्ति पर अस्पताल की वैन से आबूरोड तलहटी ले जाया गया, जहां उनका आईओएल एवं लेंस प्रत्यारोपण कर निशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर में ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ. रिनी, राकेश, मांगीलाल, दीक्षा, रंजन आदि विशेषज्ञों की टीम ने सेवाएं दी।