हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड| शहरपुलिस ने करीब चार माह पूर्व एक व्यक्ति की हत्या का खुलासा करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार गत 15 अक्टूबर को आईओसी गेट के पास अंबाजी रोड पर एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त पीपरमाल निवासी अमराराम पुत्र नोपाराम के रूप में हुई थी। मृृतक के पिता ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ उसके पुत्र की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। इस पर हैड कांस्टेबल सज्जनसिंह, कांस्टेबल भवानीसिंह और मोहनलाल की टीम गठित की गई। टीम ने वारदात में लिप्त लोगों की छानबीन शुरू की। टीम ने हत्या का राजफाश करते हुए इस मामले में आरोपी दांता क्षेत्र की ढाबावाली बावफली निवासी नवाराम पुत्र भेरा गरासिया डेरी निवासी मंशाराम पुत्र रामा गरासिया को गिरफ्तार कर लिया।