पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधव महाविद्यालय में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

भास्करन्यूज | आबूरोड

माधवविश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का शिलान्यास भूमि पूजन ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी सिरोही, मानव भारती विश्वविद्यालय के चांसलर डा. रोशनलाल भारती, माधव विश्वविद्यालय पिंडवाड़ा के कुलपति प्रो. पी राम सिंग्ला और भारजा की सरपंच मनीषा देवी थी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सी राम सिंग्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व विद्यालय प्रबंधन सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। ऊर्जामंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने विश्व विद्यालय को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए छोटे से गांव भारजा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को महत्वाकांक्षी सपना बताया। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि यह पहला ऐसा विश्वविद्यालय होगा जो कि गांव में चिकित्सक तैयार कर शहरों में भेजेगा। विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि इससे क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं का विस्तार होगा। विश्वविद्यालय चेयरपर्सन डॉ. राजकुमार राणा ने बताया कि माघव विश्वविद्यालय से संबद्ध इस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। क्षेत्र में पहला मेडिकल कॉलेज खुलने से चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा के नए आयाम स्थापित होंगे। विश्वविद्यालय उपकुलपति प्रो. देवेन्द्रा जोहर, रजिस्ट्रार डॉ. के सी राय और उप रजिस्ट्रार अनुपमा ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया।

आबूरोड. माधव मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शिलान्यास करते राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ओटाराम देवासी।