चोरोंं ने पांच दुकानों के ताले तोड़े
शहर में बढ़ रही लगातार चोरियों की वारदात, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
भास्करन्यूज | आबूरोड
शहरके पुराने चैक पोस्ट के समीप सांतपुर ओवर ब्रिज के नीचे स्थित होटल सहित पांच दुकानों मेंं गत रात चोर शटर खिड़की को तोड़ कर सामान चुरा ले गए। सवेरे जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तक उन्हें चोरी की जानकारी मिली।
जानकारी के अनुसार सांतपुर पुराना रेलवे फाटक के पास चोर एक होटल शेरे पंजाब के पीछे स्थित खिड़की में लगी लोहे की जाली निकालकर अंदर घुसे और खाने पीने के सामान समेत कुछ नकदी चुरा ले गए। इसके बाद चोरो ने पास ही स्थित एक अन्य दुकान में चोरी की। दुकान संचालक नारायण भाई ने बताया कि चोर चार जीबी के पंद्रह मेमोरी कार्ड, मोबाइल, चार चार्जर, पांच मोबाइल बैटरी चुरा कर ले गये। इसी प्रकार चोर आस पास की अन्य दुकानों से भी सामान चुरा ले गए। हालांकि इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर शहरवािसयों को काफी रोष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रहती है, इसलिए चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है।
आबूरोड. चोरों ने दुकानों के शटर तोड़े और खिड़कियां उखाड़ कर वारदात को अंजाम दिया।