प्रधान पूंजाराम ने किया पदभार ग्रहण
पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान पूंजाराम मेघवाल ने सोमवार सवेरे 10.15 बजे पंचायत समिति कार्यालय पहुंच कर प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत समिति विकास अधिकारी हेमाराम ने नवनिर्वाचित प्रधान को शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण करवाया।
प्रधान पूंजाराम सवेरे 9.30 बजे अपने परिवार के सदस्यों एवं समर्थकों के साथ पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे, जहां विकास अधिकारी एवं ग्राम सेवक संघ ने उनका साफा एवं माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उपप्रधान कविता देवी पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य पनी कुमारी गरासिया, शिल्पा चौधरी, पुष्पादेवी, भरत कुमार, देवाराम देवासी का भी विकास अधिकारी ने स्वागत किया। इस मौके आबूरोड क्रय विक्रय सहकारी समिति चेयरमैन कालूराम चौधरी, मगनलाल कोली, मंडल महामंत्री अनिल अग्रवाल, वरमाण सरपंच वगताराम चौधरी, अमराराम सहित अन्य समर्थक उपस्थित थे। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव जीतकर प्रधान बने पूंजाराम मेघवाल ने बताया कि हमेशा से भाजपा के साथ रहे है और भविष्य में भी रहेंगे।
प्रधानका स्वागत किया
पोसालिया | पंचायतसमिति शिवगंज के नवनिर्वाचित प्रधान जीवाराम आर्य के सोमवार को अपने पैतृक गांव अरठवाडा पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने प्रधान उपप्रधान मुकेश भील का माल्यार्पण से स्वागत किया। इसके बाद गांव के चोहटे पर आमसभा को संबोधित करके विकास का भरोसा दिलाया। इस मौके पंचायत समिति सदस्य प्रताप परमार सहित कई लोग मौजूद थे।
पदभारके साथ सफाई अभियान की शुरूआत
मंडार | ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच राजाराम कोली ने सोमवार सवेरे 11 बजे सभी वार्डपंचों की मौजूदगी में पदभार संभाला। सरपंच वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण करने के बाद ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में सफाई कर गांव की स्वच्छता का संकल्प लिया। उप सरपंच चंदनसिंह परिहार सचिव ने सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया। वार्डपंच शकूर खां, रमेश कुमार मेघवाल ,जीतू सिंह ठाकोर सहित अन्य वार्डपंचों ग्रामीणों ने सरपंच का स्वागत किया। सरपंच कोली ने पहली बैठक में गांव के विकास कार्य में पूरा योगदान देने का भरोसा दिलाया।
उपजिलाप्रमुख का स्वागत
सिरोही | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला महाविद्यालय प्रमुख कानाराम चौधरी के उपप्रमुख बनने पर परिषद ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवा स्वागत किया। परिषद के योगेश दवे के नेतृत्व में उपजिला प्रमुख चौधरी का स्वागत करते हुए दवे ने कहा कि चौधरी परिषद के एक कुशल एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। इस दौरान पूर्व जिला संयोजक दलपतलाल लखारा, नगर अध्यक्ष मृत्युंजय दवे, छात्रनेता शुभम राठौड़ और महावीर कुमावत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
पोसालिया. नवनिर्वाचितप्रधान जीवाराम आर्य का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
रेवदर. नवनिर्वाचितप्रधान पंूजाराम मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया।