पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंपावत बंधुओं को शौर्य सम्मान

कुंपावत बंधुओं को शौर्य सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| पालीमें सर्राफा व्यवसायी दीपक सोनी पर हुए जानलेवा हमले में अपनी जान जोखिम में डालकर बदमाशों से लड़ने वाले बांगड़ कॉलेज पाली के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीपसिंह कुंपावत तथा ऋषिपालसिंह कुंपावत का सोमवार को माधव विश्वविद्यालय की ओर से शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस हादसे में दोनों भाइयों को गोली लगी थी। यह सम्मान उन्हें यहां पर ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत तथा गोपालन देवस्थान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर मंत्री राणावत देवासी ने कहा कि कुंपावत बंधुओं की बहादुरी से हर युवा को सीख लेते हुए सत्य की राह में आगे बढ़ते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय सम्मान की सिफारिश भी की है। माधव विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. राजकुमार राणा ने कहा कि कुंपावत बंधु आज युवाओं के आदर्श बन गए है। इस दौरान एनएसयूआई पाली के जिलाध्यक्ष यशपालसिंह कुंपावत सहित कई जने मौजूद थे।