कांग्रेस का जागरूकता अभियान
आबूरोड| नगरकांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान के तहत वार्ड नं. 21 में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अमीत जोशी ने कहा कि इन वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश चौरा, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठौड़़, रणवीर सिंह राठौड, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद पठान, उपाध्यक्ष दिनेश मेघवाल, सचिव अमित बैरवा, गजेंद्र काग, रमेश चौरा, प्रवक्ता अमजद खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष ने सुनील बैरवा, विष्णु कुमार, राजनसिंह और जयसिंह को नगर सचिव नियुक्त किया।