बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रहण किया
बाढ़ पीडि़तों के लिए धन संग्रहण किया
आबूरोड.कश्मीरके बाढ़ पीडि़तो के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धन संग्रहण किया। भाजयुमो के जिला मंत्री अजय वाला के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जन सहयोग से धन संग्रहण किया। इस मौके गोविंद परमार, राजन विशिष्ट, विजय गोठवाल, जयेश खोरवाल, आकाश चौहान, भंवर राठौड़, पंकज धानका, शंभु सिंह, उत्कर्ष प्रजापति मोहित भाटी समेत अन्य लोग मौजूद थे।