पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसीलदार ने स्कूल का किया निरीक्षण

तहसीलदार ने स्कूल का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार ने स्कूल का किया निरीक्षण

आबूरोड.तहसीलदारगोपाललाल स्वर्णकार ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक स्कूल पांडूरी में आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पोषाहार का निरीक्षण कर गुणवत्ता को जांचा परखा तथा छात्रों के बौद्धिक स्तर को भी परखा। तहसीलदार स्वर्णकार कक्षा कक्ष में छात्रों से श्याम पट्ट पर सवाल भी हल करवाए। साथ ही शिक्षा शनिवार मनाया। इस मौके अमराराम तलकाराम डांगी मौजूद थे।

बच्चोंने धरे कई रूप

आबूरोड.बीएसमेमोरियल स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके स्कूल के निदेशक प्रमोद चौधरी, शिक्षक प्रदीप परमार, विपिन गहलोत, हीना गर्ग, अपर्णा राठौड़, जासमीन दारूवाला, शालिनी शर्मा, भारती गोडके, सोनिया अग्रवाल, कविता गर्ग, रक्षा मित्तल, सन्नी मेहरा विनीता सेन मौजूद थे।