पेयजल समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
शहर के लुनियापुरा के रैगर मोहल्ला चमड़ा मील के पास की नई शक्ति कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या से अवगत कराया तथा समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में 50 से अधिक घरों की आबादी है, लेकिन पेयजल के लिए पाइप लाइन नहीं होने से लोगों को पेयजल समस्या का सामना कराना पड़ रहा है। इसी क्रम में अंबाजी रोड स्थित सोजत हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर पेयजल सुविधा दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रीको कॉलोनी जैसी विकसित कॉलोनी के सामने होने के बाद भी 3 दशकों से कॉलोनी में पाइप लाइन नहीं डाली जा रही हैं, जिससे 60 से अधिक परिवारों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।