- Hindi News
- आज होगा कवि सम्मेलन, दिन में होगी चित्रकला प्रतियोगिता, सरुपगंज में होंगे क्रिकेट मैच
आज होगा कवि सम्मेलन, दिन में होगी चित्रकला प्रतियोगिता, सरुपगंज में होंगे क्रिकेट मैच
महोत्सव में गुनगुनाए गीत, दौड़ में दिखाया उत्साह
आबूरोड, माउंटआबू और सरुपगंज में अग्रसेन जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समाज के नागरिक ले रहे बढ़चढ़ कर भाग
भास्करन्यूज. आबूरोड
श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत अनेक आकर्षक आयोजन किए जा रहे हैं। जिनमें समाज के सभी नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। खासकर बच्चे और महिलाएं इस आयोजन का जोरदार आनंद ले रहे हैं। महोत्सव के तहत अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 25 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता के फाइलन में प्रथम स्थान पर शिवानी नेहा एवं द्वितीय स्थान पर महेन्द्र गुप्ता नरेन्द्र गुप्ता रहे। इस प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक भरत अग्रवाल एवं विशाल अग्रवाल ने प्रतियोगिता संपन्न करवाई। इस दौरान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष नेमीचन्द अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार गर्ग अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सुरभि सिंहल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सांचीअग्रवाल रही प्रथम : महोत्सवके तहत चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सांची अग्रवाल प्रथम और लक्की अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार विवाहित महिलाओं के बीच हुई दौड़ में श्री अन्नपूर्णा मंगल प्रथम स्थान उर्मिला अग्रवाल दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक सरस्वती अग्रवाल और अनु जैन थी। अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष सुरभि अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
सरूपगंज. अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सरूपगंज में महिलाओं ने गाए भजन
माउंट आबू. अग्रसेनजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।
माउंटआबू में प्रश्नोत्तरी में सवालों ने उलझाया
आज रात होगा कवि सम्मेलन
आबूरोडमें चल रहे महोत्सव के तहत रविवार रात अग्रेसन चौक में कवि सम्मेलन होगा। जिसमें कवि विनित चौहान (वीररस), डॉ. अर्जुन सिसोदिया (वीररस), सुनील व्यास (हास्य रस), जानी वैरागी (हास्य व्यंग्य), तेजनारायण बैचेन (हास्य व्यंग्य) एवं महिला कवियों में पूनम वर्मा (गीत श्रृंगार रस) कविता पाठ करेगे। कवि सम्मेलन के मुख्य संयोजक अग्रवाल समाज के सहमंत्री मनीष जैन ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में