गांव में आया अजगर, जंगल में छोड़ा
आबूरोड . शहरके निकटवर्ती चंडेला पंचायत के बगेरी गांव में अजगर आने से हड़कंप मच गया। जिसे बाद में पकड़कर माउंटआबू के जंगलों में छोड़ दिया गया। क्षेत्रिय वन अधिकारी वन्य जीव तलहटी आबूपर्वत के धंताराम खिलेरी ने बताया कि दोपहर को चंडेला सरपंच लखमाराम ने बगेरी गांव के विद्यालय के समीप अजगर के आने की जानकारी दी। जिस पर नाका प्रभारी नरपतसिंह भेराराम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई दस फीट इंच थी और उसने एक बकरी को निगल रखा था। बाद में उसे माउंट आबू के जंगलों में छोड़ दिया गया।