बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
आबूरोड| दीपावलीपूर्व बिजली लाइनों की मरम्मत को लेकर शहर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि बुधवार सवेरे सवेरे 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सांतपुर ग्रामीण रिको कोलोनी की बिजली बंद रहेगी। इस क्रम में 33 केवी मार्डन इंसूलेटर फीडर के रख रखाव के कार्य के कारण सवेरे 9 से शाम 5 बजे तक मानपुर, तरतौली, आकरा भटटा, हाउसिंग बोर्ड, तलहटी, निचलागढ और देलदर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
शेष|पेज13