- Hindi News
- रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बढ़ रहा विवाद
रावण दहन कार्यक्रम को लेकर बढ़ रहा विवाद
आबूरोड| पालिकाकी ओर से इस साल से पहली बार शुरु हो रहा दशहरा उत्सव अभी से विवादों में फंस गया है। गत सप्ताह पालिका की बैठक में पालिका ने रावण दहन का र्कायक्रम आयोजित किए जाने का प्रस्ताव लिया गया था। जिसके तहत पालिका ने रावण बनाए जाने की निविदा भी जारी कर दी थी, लेकिन भाजपा के पदाधिकारियों पाषदों ने मंगलवार को इस संबंध में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया है। वहीं कांग्रेस के पाषदो ने ज्ञापन देकर रावण बनाए जाने का आग्रह किया और इसको लेकर अधिशासी अधिकारी को पालिका पहुंच कर ज्ञापन भी दिया। कंाग्रेस के पार्षदो का कहना है कि दशहरा राष्ट्रीय पर्व है इसे राजनितिक उद्देश्यों से इस्तेमाल करना सही नहीं है।