पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अग्रवाल समाज में इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां कर ली गई है। शहर में अग्रवाल छात्रावास में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल छात्रावास में सवेरे 8 बजे ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन कि साथ किया जाएगा। साथ ही दोपहर 12.30 बजे से प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, जिसमें हाऊजी तंबोला, विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, मांडना प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, निशानेबाजी प्रतियोगिता, सलाद डेकोरेशन, एक मिनिट प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर इंस्टेंट क्वीज प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिताओं के बाद पारितोषिक वितरण किया जाएगा तथा शाम को आरती भजन कार्यक्रम होगा। विपिन अग्रवाल ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक हॉस्पिटल में मरीजों को सवेरे 11 बजे फल वितरण भी किया जाएगा।

आबूरोडमें हवन ध्वजारोहण से होगी कार्यक्रम की शुरुआत : शहरमें चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के नागरिक भाग लेंगे। इस अवसर पर महाआरती का भी आयोजन होगा।





महोत्सव के मिडिया संयोजक सतीश अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार सवेरे 10 बजे श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सवेरे दस बजे हवन होगा। शाम चार बजे महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो अग्रवाल विष्णु धर्मशाला के बाहर स्थित अग्रसेन चौक से प्रारम्भ होकर शहर मुख्य मार्गों से होते हुये पुन: अग्रसेन चौक पर संपन्न होगी। शोभायात्रा के मुख्य संयोजक विनय गोयल होंगे। शोभायात्रा की समाप्ति पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। महोत्सव के तहत बुधवार को भी अनेक कार्यक्रम हुए। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल, उपाध्यक्ष नेमीचन्द अग्रवाल महामंत्री अशोक कुमार गर्ग और सहमंत्री मनीष कुमार जैन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आबूरोड. अग्रसेनजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।