- Hindi News
- डांडियों के लिए सज गए पांडाल, 9 दिन तक मचेगी धूम
डांडियों के लिए सज गए पांडाल, 9 दिन तक मचेगी धूम
जिलेभरमें पिछले एक पखवाड़े से चल रही शारदीय नवरात्रा महोत्सव की तैयारियां बुधवार को अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। गुरुवार को घट स्थापना के साथ ही गरबों की धमचक शुरू हो जाएगी। विभिन्न गरबा मंडलों की ओर से जगह-जगह पांडाल सजा दिए गए हैं। गरबा खेलने वालों ने भी अपने तरफ से तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर जगहों पर पारंपरिक देवी-देवताओं के स्वांग में गरबे खेले जाएंगे। गरबा महोत्सव को लेकर युवक-युवतियों ने नए परिधान, डांडिया श्रृंगार की सामग्री खरीद ली है। शहर के रामझरोखा मैदान, संपूर्णानंद कॉलोनी, नयावास संतोषी माता मंदिर परिसर, मातर माताजी, हाउसिंग बोर्ड, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पुलिस लाइन, भाटकड़ा मोहल्ला, शात्रीनगर, आदर्शनगर, टांकरिया समेत विभिन्न गली-मोहल्लों में गरबों की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर के जगदंबे नवयुवक मंडल रामझरोखा के तत्वावधान में गुरुवार सवेरे 11 बजे शुभ मुहूर्त पर पंडित जीवनलाल ओझा के सानिध्य में घट स्थापना की जाएगी। मंडल की ओर से नवरात्रा की पूर्व संघ्या पर देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंडल के सलाहकार सुरेश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, लोकेश खंडेलवाल, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष रणछोड़ राज पुरोहित महासचिव राजेश गुलाबवाणी समेत सभी सदस्य मौजूद थे।
10फीट ऊंची प्रतिमा रहेगा आकर्षण का केंद्र
रामझरोखामैदान में करीब 7 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर बनाए गए मंदिर में माता की करीब 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के दौरान गुजरात की आर्केस्ू्रा पार्टी की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी।
गरबामंडल की बैठक
आबूरोड.गुजरातीनवयुवक गरबा मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से महेंद्र गोहिल को अध्यक्ष, चंदू भाई गोहिल को उपाध्यक्ष, अयूब भाई को महामंत्री, चमन लाल प्रजापति को सचिव धर्मेन्द्र पंचाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
तैयारियोंको दिया अंतिम रूप
माउंटआबू. गुरुवारसे शुरू होने वाले नवरात्रि महोत्सव को लेकर बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के खोडियार माता मंदिर, नगरपालिका पुस्तकालय, अग्रसेन गरबा मंडल, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नवदुर्गे गरबा मंडल, कुम्हारवाड़ा, अविनाशी अंबिका गरबा मंडल, गोरा छपरा, जय अंबे गरबा मंडल देलवाड़ा में डांडिया की