पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार मकर संक्रांति पर रहेगा कलेक्टर हॉली डे

इस बार मकर संक्रांति पर रहेगा कलेक्टर हॉली-डे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने आगामी वर्ष 2015 में जिले के स्थानीय मेला, त्योहार के उपलक्ष में सारणेश्वरजी मेला रविवार को होने से मकर संक्रांति 14 जनवरी को कलेक्टर हॉली डे की छुट्टी रखी है। कलेक्टर वी. सरवन कुमार ने जिले में 13 मार्च को शीतला सप्तमी के उपलक्ष में जिलेभर में अवकाश घोषित किया है, जबकि संक्रांति पर आबूरोड तहसील के अलावा अन्य चारों तहसील में अवकाश घोषित किया है। शेष|पेज 17



आबूरोडतहसील के लिए 23 फरवरी को माउंटआबू में रघुनाथ पाटोत्सव का अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश केवल सरकारी कार्यालयों पर लागू होगा। उल्लेखनीय है हर साल सारणेश्वर मेले पर आबूरोड तहसील को छोड़कर जिलेभर में अवकाश रहता है, लेकिन इस बार सारणेश्वर मेला रविवार को आने से कलेक्टर ने इसके बदले मकर संक्रांति पर अवकाश रखा है।