- Hindi News
- करोई फली में शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता आयोजित
करोई फली में शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता आयोजित
लायनेस क्लब की ओर से शनिवार को करोई फली के आंगनबाड़ी केन्द्र पर शिशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 शिशुओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुलदीप द्वितीय स्थान पर खुशी रही, जिन्हें पुरस्कृत किया गय। इस मौके अन्य शिशुओं को ऊनी टोपे, मौजे, उपयोगी पुस्तकें अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मीना गुप्ता, कल्पना छंगानी कल्पना खत्री समेत अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।