पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

प्रशासन ने हटाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीतलेटी में शनिवार सवेरे कार्यवाहक तहसीलदार फूलाराम सोलंकी सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश बराड़ा के नेतृत्व में सड़क निर्माण सीमा में रहे अतिक्रमणों को हटाया गया। सवेरे तहसील सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी शनिवार दोपहर जेसीबी मशीन ट्रैक्टर के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था के सामने पहुंचे। यहां जनजाति आवासीय स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास स्थित एक कच्चे झोंपड़े को गिराकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की। प्रतिष्ठानों के बाहर लारियां खड़ी रखने के लिए मिट्टी डालकर सुरक्षित किए गए स्थानों को तोड़कर ट्रैक्टरों में भरकर वहां से हटाया गया। अभियान की शुरुआत में आसपास के लोगों का वहां जमावड़ा बना रहा, लेकिन जब कार्रवाई लगातार शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ती रही, तो लोगों ने स्वयं अपने स्तर पर ही अतिक्रमणों को हटाने का कार्य शुरु कर दिया। कार्रवाई के दौरान तलेटी तिराहा से आगे स्थित प्रतिष्ठानों एवं होटल मालिकों में भी हड़कंप मच गया। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। ऐहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

आबूरोड. तलेटीक्षेत्र में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाए गए।