पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | समीपवर्तीखड़ात गांव स्थित क्रेशर पर रविवार रात हुई लूट की वारदात के दूसरे दिन मंगलवार को सदर पुलिस ने वारदात में लिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने के हैड कांस्टेबल नरपतसिंह के अनुसार खड़ात स्थित क्रेशर पर रविवार रात कुल्हाड़ी लाठियों से लैस व्यक्तियों ने महिलाओं से मारपीट कर उनके चांदी के आभूषण आठ हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे। इस पर घटना में लिप्त लोगों की गहनता से तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह वारदात में लिप्त सियावा निवासी गोवा पुत्र भूता, वाजणा निवासी कानाराम पुत्र भूरा, बीचलीफली (उपलागढ़) निवासी साहेला उर्फ संजू पुत्र चमना, प्रताप पुत्र मावाराम, नरेश पुत्र देवाराम लीलाराम पुत्र चमना को माताफली-सांगना के बीच स्थित पहाडिय़ों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सामान बरामद नहीं हुआ है।

खड़ात गांव स्थित क्रेशर पर लूट का मामला