- Hindi News
- डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत
डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत
आबूरोड| राष्ट्रीयराजमार्ग पर मंगलवार सवेरे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के अनुसार सवेरे करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओर गांव के पास सिरोही की तरफ से आबूरोड की ओर रही कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह डिवाइडर तोड़ कर दूसरी तरफ की लेन में गई, जिससे वह सामने से रहे ट्रक से टकरा गई। शेष|पेज15
टक्करइतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को हटा कर आवागमन बहाल कराया। हादसे में राजकोट (गुजरात)निवासी कार चालक शंकर सिंह पुत्र बदन सिंह की मौत हो गई, जिसका शव मोर्चरी रखवाया।
आबूरोड. हादसे में क्षतिग्रस्त कार।