- Hindi News
- ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे आबूरोड प्रधान, संभाला पदभार
ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे आबूरोड प्रधान, संभाला पदभार
पंचायतसमिति के नवनिर्वाचित प्रधान लालाराम गरासिया ने मंगलवार को अपनी धर्मप|ी शांतिदेवी गरासिया से पदभार संभाला। प्रधान लालाराम सवेरे पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़ों के साथ पंचायत समिति पहुंचे, यहां पहले से ही मौजूद अपनी प|ी शांतिदेवी गरासिया से प्रधान का चार्ज लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अंबे माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया पूजा अर्चना की। इस मौके मौजूद पंचायत समिति के कर्मचारियों समर्थकों ने उनका माल्यार्पण से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि लालाराम गरासिया खुद दूसरी बार पंचायत समिति के प्रधान बने है। इससे पहले 1995 में प्रधान चुने गए थे। तत्पश्चात 1998 में यहां से विधायक भी चुने गए।
जिलाप्रमुख ने की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से भेंट
सिरोही | सिरोहीकी नव निर्वाचित जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निवास पर अशोक परमानी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर परसरामपुरिया ने जिले के विकास के संदर्भ में हवाला दिया। वहीं परनामी ने यह आश्वस्त किया कि विकास में राज्य सरकार भी उनके साथ होगी। भाजपा नेता लोकेश खंडेलवाल के अनुसार जिला प्रमुख, उनके पति अरुण परसराम पुरिया, सास आनंदी देवी एवं परसरामपुरिया परिवार के सदस्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सिरोही जिले के विकास को लेकर चर्चा भी की। इसी प्रकार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई सदस्यता अभियान की बैठक में नव निर्वाचित जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने भी भाग लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, महामंत्री दिनेश बिंदल, सूरजपालसिंह, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण परसरामपुरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
नूनमें नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत
कालंद्री | समीपवर्तीनून गांव में मंगलवार को सिरोही तहसील के सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रमुख के प्रतिनिधि एवं सिरोही प्रधान के प्रतिनिधि, सिलदर सरपंच विक्रमसिंह देवड़ा सहित आसपास के सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में तंवरी, फुंगणी, जैला, मेरमांडवाडा, आमलारी, सनपुर, मोहब्बतनगर सहित सभी नवनिर्वाचित सरपंचों का स्वागत किया गया। उप प्रधान नरेश प्रजापत का भी स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम रावताजी देवासी की ओर से हुआ।
शिवगंजप्रधान ने किया गांवों का दौरा
शिवगंज | पंचायतसमिति शिवगंज के नवनिर्वाचित प्रधान जीवाराम आर्य ने मंगलवार को केराल, लखमावा, रोवाड़ा आदि गांवों का दौरा कर समस्याओं की जानकारी ली। दौरे में कई जगहों पर ग्रामीणों ने प्रधान का स्वागत भी किया। प्रधान के साथ नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार, पूर्व सरपंच मगाराम, मोतीसिंह, नाथुसिंह, सरपंच हुली देवी, मदनसिंह, भरत सुथार, सेसाराम, भरत कुमार आदि थे। प्रधान ने रोवाड़ा पंचायत के ग्राम सेवक प्रकाश परिहार से भामाशाह शिविर संबंधी जानकारी भी ली एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर ग्राम केराल में भामाशाह शिविर लगवाने के निर्देश दिए।
उपजिलाप्रमुख चौधरी का स्वागत
सिरोही | जिलाउपप्रमुख कानाराम चौधरी का निजी छात्रावास में संरक्षक गणपतसिंह ने स्वागत किया गया। संरक्षक गणपतसिंह के अनुसार जिला उपप्रमुख चौधरी संस्था में छठी से बारहवीं तक अध्ययनरत रहे है। इस अवसर पर पदमसिंह, कल्याणसिंह देवल, इंदरजी पुरोहित, दुर्गसिंह सहित छात्रावास परिवार ने चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यालय
नवनिर्वाचितप्रधान लालाराम गरासिया पारंपरिक तरीके से सवेरे 11 बजे ढोल नगाड़ों के साथ पंचायत समिति के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और गरासिया समाज के लोग थे। समाज के लोग ढोल नगाड़े बजा रहे थे तथा कुछ लोग पारंपरिक नृत्य भी कर रहे थे। जुलूस के रूप में पहुंचे प्रधान ने विधिविधान से पदभार ग्रहण किया।
आबूरोड. नवनिर्वाचितप्रधान लालाराम गरासिया ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे।
आबूरोड. नवनिर्वाचितप्रधान लालाराम गरासिया ने अपनी प|ी शांतिदेवी से पदभार ग्रहण किया।