- Hindi News
- महाशिवरात्रि पर्व पर 5 क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त
महाशिवरात्रि पर्व पर 5 क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त
सिरोही| जिलामजिस्ट्रेट वी.सरवन कुमार ने 17 फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व पर जिले में शांति कानून व्यवस्था के लिए 5 क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रहलाद सहाय नागा ऑवर ऑल इंचार्ज होंगे। आबूरोड तहसील क्षेत्र हेतु उपखंड मजिस्ट्रेट मा.आबू एच.ई.गुइटे, सिरोही ओम प्रकाश विश्नोई, रेवदर रामचन्द्र गरवा, पिंडवाड़ा जितेन्द्र पांडे तथा शिवगंज तहसील क्षेत्र में शांति कानून व्यवस्था के लिये शक्ति सिंह भाटी को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इन्हें अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय रखने के निर्देश दिये गये हैं।