- Hindi News
- लायनेस क्लब ने जरूरतमंदों में कंबल अनाज वितरित
लायनेस क्लब ने जरूरतमंदों में कंबल अनाज वितरित
आबूरोड| लायनेसक्लब ने ग्रामीणों को कंबल अनाज वितरित किया। लायनेस क्लब की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने रेवदर रोड स्थित डामरो की फली के प्राथमिक स्कूल में 50 बच्चों को गणवेश अल्पाहार वितरित किया। इस दौरान 50 महिलाओं को कंबल अनाज वितरित किया गया। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, मीना गुप्ता, प्रभा पटेल, सुमित्रा चौधरी, रेणु मितल, शोभा सामरिया, कल्पना छंगानी, वंदना भारद्वाज सहित अन्य सदस्य ग्रामीण मौजूद थे।
आबूरोड. लायनेस क्लब की ओर से बच्चों में शिक्षण सामग्री और जरूरतमंदों में अनाज कपड़े बांटे गए।