ऊर्जा संरक्षण मैराथन दौड़ 15 को
सीआईटीकी समाज सेवी संस्थान की ओर से आबूरोड़ शहर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के साथ पहली बार साइक्लोथोन (साइकिल रेस) का भी आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सिरोही जिले में उर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना हैं। इस दौड़ के माध्यम से सभी धावक एकजुट होकर उर्जा संरक्षण से देश की उन्नती की ओर अग्रसर होंगे। 14 किमी दूरी की इस मैराथन एवं साइक्लोथोन की शुरुआत सीआईटी परिसर से होगी। मानपुर, साई बाबा मंदिर, बस स्टेशन, कैलाश मेडिकल होते हुए सदर बाजार मैन मार्केट, संातपुर, चेक पोस्ट होते हुए रीको ग्राउंड पर समाप्त होगी। दौड़ को 18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में विभाजित किया गया हैं। इन वर्गों को महिला एवं पुरुष की श्रेणी में अलग-अलग ईनाम दिये जायेंगे। दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन शहर के सीआईटी कॉलेज एवं रमण रोडवेज रीको पर लगाए गये काउंटर पर किया जा सकेगा।