उत्कृष्ट सेवा पर शिक्षक का सम्मान
आबूरोड| बी.एस.मेमोरियलके शारीरिक शिक्षक महेश कुमार को 1998 से 2015 तक कराटे में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर जिला कराटे संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक प्रमोद चौधरी ने विजेता प्राप्त प्रतियोगियों को पारितोषिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके चेतना मेहता, लाखाराम देवासी, रवि कांत, तनुज शर्मा आदि उपस्थित थे।