गरबों की मची धूम
आबूरोड. नवरात्रि पर शहर में गरबो की धूम मच रही है। शहर में शाम से ही गरबा मंडलों की ओर से आयोजित गरबों में गुजराती गरबो की धुनों पर युवतियों ने देर रात तक गरबे किए। इस मौके शहर के मुख्य बाजार, कुम्हार मोहल्ला, खारवाल मोहल्ला, बस स्टैंड के सामने, लुनियापुरा, मानपुर, गांधी नगर, प्रेम नगर, सांतपुर, रिको कॉलोनी, चंद्रावती समेत अन्य स्थानों पर गरबे किए गए, जिसमें नवरात्रा महोत्सव की धूम रही। शहर के युवक-युवतियों ने विभिन्न गरबा मंडलों में पहुंचकर देर रात तक डांडिया रास किए।