अल्का अग्रवाल बनी अध्यक्ष
आबूरोड. अग्रवालसमाज के महिला मंडल के चुनाव रविवार को हुए। चुनाव प्रभारी सुनीता मित्तल ने बताया कि अग्रवाल महिला मंडल के चुनाव शनिवार रात विष्णु धर्मशला में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर अल्का अग्रवाल शिवा सिंघल मंत्री पद के लिए सुनीता गुप्ता शोभा गर्ग ने अपना नाम प्रस्तावित किया। दोनों पदों के लिए मतदान प्रक्रिया हुई, जिसमे अध्यक्ष पद पर अल्का अग्रवाल मंत्री पद पर सुनीता गुप्ता को निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर नीलम जैन, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, संगठन मंत्री कुमारी हनी सहसचिव पद विमला अग्र्रवाल को निर्विरोध चुना गया। चुनाव कमेटी के सदस्य रमा गुप्ता ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को पद गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया।