- Hindi News
- जिलेवासी बोले, साल भर चाहिए सफाई प्रशासन सख्ती तो दिखाए
जिलेवासी बोले, साल भर चाहिए सफाई प्रशासन सख्ती तो दिखाए
नगरपरिषद शहर 10 वार्डों में सफाई अभियान पूरा करने का कर रहा है दावा, लेकिन नहीं दिख रही सफाई
भास्करन्यूज | सिरोही
जिलेवासीचाहते हैं कि अभियान के नाम पर ही क्यों बल्कि पूरे साल हमारा जिला साफ सुथरा और स्वच्छ रहना चाहिए। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल को भी बहुत अच्छा बताया है कि वे साफ सफाई पर जोर दे रहे हैं और पूरे देश में अभियान चलाया है, लेकिन इस मुद्दे पर प्रशासन की शिथिलता लोगों को अखर रही है। दैनिक भास्कर ने अपने रविवार के अंक में अभियान नहीं शहर को चाहिए अवेयरनेस शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर बताया था कि हम सब चाहें तो हमारे शहर और गांव स्वच्छ और सुंदर हो सकते हैं। आमजन में इसका असर दिखाई दिया और लोगों ने कहा कि वे इसके लिए पहल करेंगे। बहरहाल, एक ओर जहां पूरे देश में सफाई अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक और अफसर खुद इसकी शुरुआत कर रहे हैं और निगरानी रख रहे हैं। वहीं हमारे यहां अब तक तो जनप्रतिनिधि आगे आए हैं और ही अधिकारी। पूरा अभियान महज सफाई कर्मियों के भरोसे चल रहा है।
लोगोंको अभियान का पता नहीं, प्रशासन वाहवाही ले रहा
शहरमें इन तीन दिनों में शहर के 12 वार्डों में अभियान चलाकर इन्हें साफ सुथरा किया जाना था और नगर परिषद की माने तो 27 सितंबर तक शहर के 10 वार्डों में अभियान पूरा कर साफ-सफाई कर दी गई है, लेकिन हकीकत इससे परे हैं। भास्कर टीम ने जब उन वार्डों का अवलोकन किया, जहां अभियान पूरा करने का नगर परिषद दावा कर रही हैं, तो हकीकत सामने आई। लोगों ने बताया कि कौन सा अभियान। यहां अभियान तो दूर की बात है, रूटीन की सफाई करने भी कोई कर्मचारी नहीं आता। शहर के वार्ड संख्या 7 में, जहां 26 सितंबर को अभियान के तहत सफाई कार्य किया जाना था। इस वार्ड में स्थित बालाजी रेजिडेंसी रितिका रेजिडेंसी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां कोई सफाई कर्मी नहीं पहुंचा। ऐसे में अभियान की हकीकत साफ है।
जहांबता रहे पूरा अभियान, वहां पड़े हैं कचरे के ढेर
स्वच्छताअभियान के तहत जिन वार्डों में नगर परिषद अभियान पूरा करने के दावे कर रहा है, उन वार्डों में कई जगहों पर अभी भी कचरे के ढेर पड़े हैं। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट में में शनिवार को शहर के संपूर्णानंद कॉलोनी, नेहरु नगर, बस स्टैंड, मंदिर गली, भाटकड़ा, कोर्ट, बग्गीखाना, पैलेस रोड समेत मुख्य सड़कों पर स