मोक्ष रथ को किया समर्पित
लावारिसशव दाह संस्कार सेवा समिति ने मोक्ष रथ समर्पित किया। इस मौके अम्बाजी कोटेश्वर धाम के महंत डॉ. विशम्भर शास्त्री ने कहा कि लावारिस शव दाह संस्कार सेवा समिति की ओर से मोक्ष मोक्ष रथ की सुविधा दिलवाना सराहनीय अनुकरणीय पहल है। समिति के सचिव बाबूलाल गोयल ने कहा कि अब तक 18 शवों का अंतिम संस्कार करवाया जा चुका है। पांच लावारिस शवों को संरक्षित करने का कार्य भी किया गया। स्थानीय जेल में कैदियों को धार्मिक पुस्तकें, फल मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही पशुओं के लिए 15 ट्रोली हरा चारा भी प्रदान किया गया। समिति अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मोक्ष रथ समिति के सदस्यों के आर्थिक सहयोग से शहर की जनता को समर्पित है। समारोह के दौरान मुकेश मोदी ने शहर के श्मशान घाट में बिजली संचालित शव दाह गृह लगाने का प्रस्ताव रखा और अपनी ओर से 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस पर क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली ने भी विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के बाद विधि विधान से मोक्ष रथ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सुरेश कोठारी, कुलदीप डांगी, बाबूभाई पटेल, आबू मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष स्वयं उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास कुमावत, बलवीरसिंह कच्छवाह, वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष नटवरभाई पटेल, भगवान अग्रवाल, लायंस क्लब अरावली के अध्यक्ष अविनाश शर्मा समेत गणमान्य लोग समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
सफाईके लिए लगाए रिक्सा
इसीक्रम में आबू वेल फेयर कमेटी ने स्वच्छ भारत स्वच्छ राजस्थान अभियान के तहत दो साईकिल रिक्सा सफाई कार्य के लिए लगाए। यह रिक्सा पूरे साल कोलोनी में सभी घरों का कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण करेंगे। इस मौके नटवर पटेल, भगवान अग्रवाल, दिनेश मंगल, शांतिभाई, बाबूभाई पटेल, प्रद्युम्न सिंह भाटी, प्रहलाद चौधरी, रमेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, महेन्द्र मरडिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आबूरोड. कार्यक्रमको संबोधित करते अतिथि।