पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव को रात में दुकान के बाहर रख चले गए परिजन, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

शव को रात में दुकान के बाहर रख चले गए परिजन, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूलाबाईखेड़ा में रविवार को कृषि कुएं काम करते समय एक व्यक्ति को चोट लगने पर वह गंभीर घायल हो गया था, जिसकी इलाज के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजन रात को कृषि कुआं मालिक की दुकान के बाहर उसका शव रखकर वहां से चले गए। पुलिस ने रात को शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सोमवार दोपहर को मृतक परिजन कृषि कुआं मालिक के बीच समझौता होने पर उन्होंने शव को उठा लिया।

पुलिस के अनुसार फूलाबाई खेड़ा में लक्ष्मण पुत्र मसरू गमेती निवासी झूठासन (गुजरात) सवाराम पुत्र मगाजी सीरवी के कृषि कुएं पर कार्य करता था, जहां पर रविवार को कार्य करते समय उसके चोट गई, जिससे उसे इलाज के लिए आबूरोड ले गए। रविवार देर रात को उसकी मौत हो गई। परिजन कृषि कुआं मालिक की दुकान के बाहर उसका शव रखकर वहां से चले गए। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रात को शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार दोपहर को मृतक परिजन कृषि कुआं मालिक के बीच समझौता होने पर उसके परिजन शव लेने को राजी हो गए तथा शव लेकर चले गए। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।