पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैक्ट्री में एक श्रमिक संघ का कब्जा : नारायणलाल

फैक्ट्री में एक श्रमिक संघ का कब्जा : नारायणलाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमिक संघों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

दो पुलिस वाहनों के शीशे टूटे, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

भास्करन्यूज | सरूपगंज

समीपवर्तीलक्ष्मी सीमेंट कारखाने में सोमवार तड़के दो श्रमिक गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पत्थरबाजी का शिकार हो गई। पत्थरबाजी से कुछ पुलिसकर्मियों सहित मजदूर चोटिल हो गए। दो पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने मौके पर हवाई फायर किए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने हवाई फायर से इनकार किया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने हवाई फायर करने की बात कही है। बेकाबू हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में आरएसी एवं पुलिस जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी।

जेके लक्ष्मी सीमेंट श्रमिक संघ में श्रमिक गत आठ माह से फैक्टी में अपने संगठन की मान्यता को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। हर बार फैक्ट्री प्रशासन जेके लक्ष्मी सीमेंट मजदूर संघ को मान्यता देने में टालमटोल करता रहा। सोमवार तड़के करीब 4 बजे फैक्ट्री के प्रवेशद्वार पर इंटक जेके लक्ष्मी सीमेंट मजदूर संघ के श्रमिकों के बीच विवाद होने के साथ ही पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति को देखते हुए यहां पहले से पुलिस जाब्ता तैनात था। पत्थरबाजी से पुलिसकर्मी कुछ मजदूर घायल हो गए।

शेष|पेज13



साथही दो पुलिस वाहन के कांच टूट गए।

यहअधिकारी रहे मौके पर मौजूद

प्रदर्शनको लेकर उपखंड अधिकारी जितेन्द्र पांडेय, रेवदर पुलिस उपअधीक्षक हिम्मतसिंह, आबूरोड सदर थानाप्रभारी कैलाशदान, सरूपगंज थानाप्रभारी रविन्द्र चारण, रोहिड़ा थानाप्रभारी किशनदास, पिंडवाड़ा थानाप्रभारी घेवरसिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार पिंडवाड़ा छोगालाल सहित आरएसी सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

पुलिस प्रशासन ने की वार्ता, नतीजा शून्य

सवेरेकरीब 11 बजे के पिंडवाड़ा एसडीएम जितेंद्र पांडेय की मध्यस्थता में भारतीय मजूदर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश पुरोहित, जेके लक्ष्मी सीमेंट मजदूर संघ के नारायण परिहार, वनाराम रेबारी, लालाराम कलबी, नरींगाराम रेबारी, सरदारसिंह, लादूसिंह सीमेंट इकाई प्रशासन के बीच वार्ता की गई, लेकिन वार्ता बिना नतीजे के समाप्त हो गई। दोपहर करीब एक बजे दूसरे दौर की वार्ता में भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों ने एक मात